{"_id":"6812e26b53a12259e0036b1c","slug":"dispute-arose-when-a-bike-collided-with-a-car-in-a-heavy-traffic-jam-firing-took-place-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भीषण जाम में कार से बाइक टकराने पर हुआ ऐसा विवाद...हो गई फायरिंग, खेतों में भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भीषण जाम में कार से बाइक टकराने पर हुआ ऐसा विवाद...हो गई फायरिंग, खेतों में भागकर बचाई जान
Thu, 01 May 2025 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 08:24 AM IST
सार
आगरा के एत्मादपुर में भीषण जाम में कार से बाइक टकरा गई। इस दौरान विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। एक के बाद एक तीन गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। कार सवारों ने खेतों में भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार शाम को शादियों की वजह से लगे जाम में फंसी कार से बाइक टकराने पर विवाद हो गया। बाइक सवार तीन युवकों ने जाम से निकलने के बाद कार सवार चार दोस्तों पर तीन बार गोलियां चलाईं। कार सवारों ने खेतों में भागकर जान बचाई। सूचना पर आई पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग की, लेकिन हमलावरों का पता नहीं चला। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है।
टूंडला के गांव गढ़ी भगवंत के नितिन बघेल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। वह अपने साथियों हजरतपुर के साहिल, बसई मोहम्मदपुर के रोहन चौधरी व गढ़ी भगवंत के अभिषेक के साथ कार से एत्मादपुर के गांव गारापुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
हाईवे स्थित आईओसी डिपो के पास जाम लगा था। कार निकालते समय पीछे से एक बाइक आ गई। इस पर 3 युवक सवार थे। वह आगे निकलने लगे। कार से बाइक टकरा गई। इस पर दोस्तों ने बाइक सवारों को टोका। इस पर विवाद हो गया। बाइक सवार गाली देते हुए आगे बढ़ने लगे।

उधर, कार दोस्त भी किसी तरह जाम से निकलकर आगे आए। तहसील चाैराहे के पास बाइक सवार मिल गए। उन्होंने दोस्तों की कार को आता देखकर पीछा शुरू कर दिया। कार पर फायरिंग की। गोली आगे के टायर में जा लगी, जिससे टायर बर्स्ट हो गया। इससे घबराए दोस्तों ने सर्विस रोड पर कार को दाैड़ दिया। वह स्टेशन रोड की तरफ जाने लगे।
इसके बावजूद बाइक सवार युवक पीछा करते रहे। दो बार फायरिंग भी की। एत्मादपुर स्टेशन पर भीड़ को देखकर युवक भाग गए। वहीं दोस्तों ने अपनी गाड़ी को खड़ा कर दिया। चारों खेत और सड़क तरफ पैदल भाग निकले। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की, लेकिन फायरिंग करने वालों का पता नहीं चल सका।
कैमरों की मदद ली जा रही
एत्मादपुर एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि कार से बाइक टकराने के विरोध पर फायरिंग की गई। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
एत्मादपुर एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि कार से बाइक टकराने के विरोध पर फायरिंग की गई। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
एत्मादपुर हाईवे पर जाम, रेंगते रहे वाहन
नगर के हाईवे के दो प्रमुख चौराहों पर अक्षय तृतीया और सहालग के कारण जाम लग गया। करीब 3 घंटे तक लोग जाम से जूझे। बुधवार की शाम हाईवे पर वाहनों की भीड़ से जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे रहे। पुलिस दोनों चौराहों से देर रात तक वाहनो को निकलवाने में लगी रही।