फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disorders arising in nature due to exploitation of resources: Minister of State

आरबीएस पॉलिटेिक् नक का वार्षिकोत्सव मनाया

Sat, 11 Jun 2022 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Disorders arising in nature due to exploitation of resources: Minister of State
आगरा। आरबीएस पॉलिटेक्निक, बिचपुरी का वार्षिकोत्सव और अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह शुक्रवार को कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह प्रेक्षागृह, खंदारी में आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से प्रकृति में विकार पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता बलवंत एजूकेशन सोसाइटी के सचिव अंबरीश पाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए लगन और धैर्य की जरूरत होती है। विशिष्ट अतिथि आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य विजय श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राएं सफलता हासिल करने के लिए शिक्षक के बताए मूल्यों को सदैव याद रखें। पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. एमएस चौहान ने कहा कि छात्रों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं भूलनी चाहिए। बीवीआरआई बिचपुरी की प्राचार्या डॉ. सीमा भदौरिया, आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ. बीएस कुशवाह, आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ. एएन सिंह ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। संचालन पीके विद्यार्थी ने किया। अतुल कुमार गर्ग, अनिल कुमार सिंह, उमाशंकर गुप्ता, शंकरलाल वर्मा, प्रताप सिंह, दीप कुमार सक्सेना, पुलकित कुमार गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed