फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Discussion on the history and culture of India and Sri Lanka

Agra News: भारत-श्रीलंका के इतिहास और संस्कृति पर की चर्चा

Wed, 03 Dec 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the history and culture of India and Sri Lanka
भारत श्रीलंका संवाद कार्यक्रम में मंच से बोलतीं कुलपति प्रो. आशु रानी। - फोटो : संवाद
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी (केएमआई) तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ के हिंदी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रसार व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इसका विषय भारत एवं श्रीलंका के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ था।
विज्ञापन


विद्यापीठ के निदेशक प्रदीप श्रीधर ने अतिथियों का स्वागत और विषय प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि श्रीलंका की सिंहली भाषा पर संस्कृत का गहरा प्रभाव है। इसके कारण वह हिंदी के निकट है। भाषा के आदान-प्रदान से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक पुल और मजबूत हो सकता है। शोध परियोजनाओं, शैक्षिक आदान-प्रदान और सहयोगात्मक शिक्षण के माध्यम से यह मजबूत बनेगा।
विज्ञापन


अतिला कोतलावत निदेशिका, हिंदी संस्थान श्रीलंका एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, कोलंबो ने कहा कि भारत सदैव श्रीलंका का गुरु देश रहा है। श्रीलंका में हिंदी का व्यापक प्रभाव है। चाहे गीत हो, भोजन अथवा भारतीय परिधान। उन्होंने बताया कि श्रीलंका में रामायण से जुड़े 18 महत्वपूर्ण स्थल हैं, जो दोनों देशों की सांस्कृतिक निकटता को दर्शाते हैं। के. कंचनमाला पूर्व रेडियो सीलोन हिंदी उद्घोषिका व निदेशिका, सुहृदभूमि हिंदी निकेतन ने रेडियो सीलोन की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला, जिसने भारत-श्रीलंका सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में डॉ. केशव शर्मा, पल्लवी आर्य, डॉ. राजकुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. आदित्य प्रकाश, डॉ. संदीप कुमार शर्मा, डॉ. मोहनी दयाल, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. अंगद कुमार और कृष्णकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed