{"_id":"13d23d416022983a862a219ed214f4b9","slug":"discrimination-is-to-assess-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुआवजा आकलन में हो रहा भेदभाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुआवजा आकलन में हो रहा भेदभाव’
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Mar 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव नियोजन संजीव मित्तल ने शनिवार को लोहिया गांव औरंगपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सैंया चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। किसानों ने मुआवजे के आकलन में भेदभाव के आरोप लगाए हैं।
प्रमुख सचिव सुबह 10 बजे डीएम पंकज कुमार के साथ गांव औंरगपुर पहुंचे। खड़ंजा निर्माण की गुणवत्ता सही न मिलने पर इसे एक माह में दोबारा बनाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण एवं ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पचौरी ने सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रमुख सचिव ने तहसील का निरीक्षण किया। बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में शौचालय व कोषागार बनाने, बार हाल को जल्द पूरा कराने की मांग की। प्रमुख सचिव डीएम को निर्देश दिए हैं। राघवेंद्र तोमर ने कस्बा के ऊंटगिर रोड पर अवैध नाले की शिकायत की। किसानों ने बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन में तहसील अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया। सैंया चौराहे पर ओवरब्रिज को पूरा करने, चौराहे पर पार्किंग सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पहुंचे किसानों को मुआवजे का चेक नहीं दिया। सीडीओ एनके पालीवाल, बीएसए ओमकार सिंह, एसडीएम रामसिंह गौतम, बीडीओ एनके मिश्रा, एबीएसए राजेश चौधरी, बीआरसी राकेश, जेई विद्युत अरविंद कुमार, प्रधान राजेश आदि मौजूद रहे।
समीक्षा के नाम पर औपचारिकता
ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक औपचारिकता भर रही। प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने, शहर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शमसाबाद नगर पालिका परिसर में निर्माणाधीन कार्य प्रगति पर है। भवन का निर्माण कार्य तथा पुलों के पहुंच मार्गों को जल्दी पूर्ण कराने को कहा। सर्किट हाउस का निर्माण कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण हो। कौशल विकास मिशन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।