फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dirty water from Delhi's drains is reaching Yamuna in Agra.

Agra News: आगरा में यमुना में पहुंच रहा दिल्ली के नालों का गंदा पानी

Wed, 11 Feb 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dirty water from Delhi's drains is reaching Yamuna in Agra.
दिल्ली की सीएम से मिलते सांसद
आगरा। फतेहपुर सीकरी से सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने यमुना में दिल्ली के नालों का गंदा पानी आने की समस्या को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। पत्र सौंपकर सांसद चाहर ने बताया कि गंदे पानी की वजह से आगरा, मथुरा व अन्य शहरों के किसानों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सांसद चाहर ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना में आने वाला पानी वजीराबाद बैराज पर रोक लिया जाता है, जबकि वजीराबाद से ओखला बैराज तक लगभग 18 नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं। इसके कारण ओखला बैराज तक यमुना में प्राकृतिक जल नहीं पहुंचता और केवल प्रदूषित नालों का पानी ही बहता है। यही दूषित पानी आगरा कैनाल के माध्यम से हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मथुरा व आगरा जिलों में सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा रहा है। गंगा नदी से 1800 क्यूसेक पानी ओखला बैराज में लाए जाने के बावजूद नालों की गंदगी और दुर्गंध के कारण यमुना जल गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। प्रदूषित पानी से फसलों की सिंचाई करने से किसानों में कैंसर, चर्म रोग जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि नालों के पानी का ट्रीटमेंट करने के बाद ही उसे यमुना में प्रवाहित किया जाए और वजीराबाद बैराज से न्यूनतम 354 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed