फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dirt found in cow shed, filled with rain water

Agra News: गोशाला में मिली गंदगी, भरा था बारिश का पानी

Fri, 22 Sep 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in cow shed, filled with rain water
कासगंज। उपजिलाधिकारी सदर संजीव कुमार ने गल्ला मंडी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आई। उन्होंने गंदगी और बारिश का पानी भरे होेने पर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही गोवंशीय पशुओं को लंपी वायरस के खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण कराने के निर्देश दिए
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान गोशाला में पिछले दिनों हुई बारिश का पानी भरा हुआ मिला, इसके अलावा गोशाला में गंदगी भी पाई गई। वहीं गोवंशीय पशुओं को निर्धारित स्थल पर चारा न खिलाकर अन्य स्थल पर चारे पानी की व्यवस्था मिली, जिससे पशुओं को दिक्कतें होते पाई गई। इस पर नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने कहा कि इस समय लंपी वायरस का खतरा बना हुआ है। इसलिए गोशाला में जितने भी गोवंशीय पशु हैं उन सभी का टीकाकरण कराया जाए, जिससे पशुओं में बीमारी न फैल सके। उन्होंने कहा कि गोशाला की अच्छी तरह से सफाई कराई जाए, जो पानी भरा हुआ है उसकी निकासी कराई जाए, जिससे पशुओं में बीमारी न फैल सके। पशुओं के चारे पानी के उचित प्रबंध रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed