{"_id":"60a3f71f8ebc3e4fac54639b","slug":"director-and-secretary-held-meeting-with-dios-regarding-examination-mainpuri-news-agr492386355","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक और सचिव ने परीक्षा को लेकर डीआईओएस के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक और सचिव ने परीक्षा को लेकर डीआईओएस के साथ की बैठक
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने ऑनलाइन जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बोर्ड परीक्षा को लेकर अगली कार्रवाई की चर्चा की गई।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने मंगलवार दोपहर जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की। इसमें निर्देश दिए कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल वर्ष 2021 के परीक्षार्थियों की लिंक जारी कर दी गई। लिंक पर प्रधानाचार्यों को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा के अंक अपलोड करने हैं।
निदेशक और सचिव ने निर्देश दिए कि इस कार्य को मंगलवार देर रात तक ही पूरा किया जाना है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैठक के बाद प्रधानाचार्यों को सचिव के निर्देशों से अवगत कराया।
विज्ञापन
निदेशक और सचिव के साथ बैठक हुई थी। बैठक में बोर्ड परीक्षा को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के अर्द्ध वार्षिक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा के अंक अपलोड होने के बाद परीक्षा की अगली स्थिति पर विचार किया जाएगा।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक