फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dilapidated roof collapsed, five workers injured

Agra News: जर्जर छत ढही, दबने से पांच मजदूर हुए घायल

Sun, 30 Jun 2024 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated roof collapsed, five workers injured
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के किलोनी गांव में पुरानी छत तोड़ते समय जर्जर छत भरभरा कर ढह गई। जिसके मलबे में दबने से पांच मजदूर घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सुन्नीगढ क्षेत्र के किलोनी गांव में शुक्रवार की सुबह मोहम्मद यासीन अपने जर्जर मकान की छत को मजदूरों से तुडवा रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे के करीब जर्जर मकान की छत अचानक ढह गई। इससे छत के मलबे में मजदूर दब गए।
विज्ञापन

हादसे में मलबे में दबने से सत्यपाल (45) निवासी ग्राम नगला लालजीत सहावर, शैलेंद्र कुमार (30), सुरेंद्र (40), पूरन सिंह (40), जबर सिंह (25) निवासीगण ग्राम नगला सतरोई थाना सहावर घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसमें दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने फोन कर सूचना एंबुलेंस को बुलाया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed