फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Digital X-ray machine out of order; half the patients returned without getting tested.

Agra News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, आधे बिना जांच लौटे

Thu, 10 Sep 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine out of order; half the patients returned without getting tested.
आगरा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन खराब हो गई है। ऐसे में पोर्टेबल मशीन से ही एक्सरे हो पा रहे हैं। इससे आधे मरीज बिना जांच के लौट गए हैं। बृहस्पतिवार को परेशानी और बढ़ेगी, हज यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाना शुरू होगा।

जिला अस्पताल में रोजाना 200-250 मरीजों के एक्सरे होते हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने के कारण पोर्टेबल का सहारा लिया जा रहा है। इससे आधे मरीजों के ही एक्सरे हो पा रहे हैं, बाकी को अगले दिन की तारीख दी जा रही है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। देवरी रोड निवासी दिनेश चंद ने बताया कि पिताजी का पैर फिसल गया था। हड्डी रोग विभाग में दिखाया तो एक्सरे लिखने की कहा, जिस पर डॉक्टर ने कहा कि अभी मशीन खराब है। दवा ले लो, एक-दो दिन बाद एक्सरे करा लेना। बृहस्पतिवार से हज यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी बनने हैं, इसमें भी एक्सरे की जरूरत पड़ती है। इससे जांच का दबाव और बढ़ जाएगी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर का कहना है कि डिजिटल एक्सरे मशीन को ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी से बोल दिया है। अभी पोर्टेबल मशीन से एक्सरे हो रहे हैं। हज यात्रा के लिए लोगों के सामान्य एक्सरे मशीन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed