{"_id":"5daf3f7c8ebc3e93bb4c7aa5","slug":"dig-dgp-police-kasganj-news-agr411922692","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन और पुलिस के बीच रहे बेहतर समन्वय: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन और पुलिस के बीच रहे बेहतर समन्वय: डीजीपी
विज्ञापन
कासगंज सोरों में जनसंवाद के दौरान बोलते डीजी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण सुजानवीर सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण कर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय कायम रखने के निर्देश दिए। बिना समन्वय के समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा सकता। बेहतर समन्वय के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बैठक करके समीक्षा करें।
पुलिस महानिदेशक सुजानवीर सिंह ने सायं के समय सोरों कोतवाली का गहनता से निरीक्षण किया। थाने के अभिलेख देखे। शस्त्रागार के शस्त्रों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने तीर्थनगरी के पर्यटन केंद्र में जन संवाद कायम करते हुए लोगों से पुलिस व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि हर काम में सुधार की गुंजाइश होती है, लेकिन अगर हम अपना मूल्यांकन करें तो अच्छा काम किया जा सकता है। जन संवाद के दौरान एसपी सुशील घुले ने कहा कि समस्याओं पर परिचर्चा आवश्यक है। परिचर्चा सकारात्मक हो। डीजीपी के निरीक्षण और जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ आईपी सिंह, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम सहित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए पुलिस: डीआईजी
एटा। शासन के निर्देश के तहत जिले में तैनात किए गए पुलिस नोडल अधिकारी और डीआईजी अलीगढ़ डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थों के साथ बैठक कर पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार का निरीक्षण हथियारों के संबंध में जानकारी ली। डीआईजी ने प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं केे बारे में भी बात की। डीआईजी कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करें। अवैध शराब, जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके बाद डीआईजी ने जिले के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों ने शहर में ध्वस्त यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाया। बैठक में एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी संजय कुमार, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सिटी देवानंद, सीओ सदर इरफान नासिर खान, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक मारहरा वीरेंद्र लोधी, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, व्यापारी अतुल राठी मौजूद रहे।