{"_id":"65f4904b74369f2e1d0cf8fb","slug":"difficulty-in-breathing-woman-dies-in-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114403-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांस लेने में आ रही दिक्कत, अस्पताल में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांस लेने में आ रही दिक्कत, अस्पताल में महिला की मौत
Fri, 15 Mar 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सर्दी जुकाम के साथ ही अचानक लोग सांस लेने में दिक्कत की समस्या से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चार अन्य मरीजों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। शहर के मोहल्ला पत्थरमंडी निवासी दिनेश चंद्र की पत्नी सुधा गुप्ता पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम से पीड़ित थीं। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन ने बृहस्पतिवार की रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल से चार अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 855 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी। सीएमएस डाॅ. मदनलाल का कहना था कि सुधा गुप्ता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।