फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Different ages, shared passion... 160 St. Peter's alumni to clash on the football field.

Agra News: उम्र अलग, जज्बा एक... फुटबाल के मैदान में भिड़ेंगे सेंट पीटर्स के 160 पूर्व छात्र

Wed, 09 Sep 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Different ages, shared passion... 160 St. Peter's alumni to clash on the football field.
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन
आगरा। कदमों की रफ्तार भले ही उम्र के साथ धीमी हुई हो, लेकिन फुटबाल के प्रति जुनून आज भी बरकरार है। सेंट पीटर्स कॉलेज के मैदान पर एक बार फिर पुराने खिलाड़ी जर्सी पहनकर उतरेंगे और स्कूल के दिनों की यादें ताजा करेंगे। मंगलवार को टूर्नामेंट की ट्रॉफी और टी-शर्ट का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से चतुर्थ अलपासो फुटबाल टूर्नामेंट 9 से 12 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार 160 पूर्व छात्र मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगे। एसोसिएशन के सचिव भारत महाजन और आयोजन सचिव डॉ. पराग गौतम ने बताया कि पिछले वर्ष टूर्नामेंट में 120 पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इस बार यह संख्या बढ़कर 160 हो गई है। प्रतियोगिता में 1978 से 2021 बैच तक के पूर्व छात्र शामिल होंगे। 1978 बैच के मनोज अग्रवाल इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सबसे वरिष्ठ पूर्व छात्र हैं।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए पूर्व छात्रों को बैच के आधार पर तीन वर्गों में बांटा गया है। सुपर लीजेंड्स (1978-1999), लीजेंड्स (2000-2010) और स्टार्स (2011-2021) वर्ग में मुकाबले होंगे। सुपर लीजेंड्स वर्ग में पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स आमने-सामने होंगी। वहीं लीजेंड्स और स्टार्स वर्ग में लॉरेंस यूनाइटेड, फ्रांसिस एवेंजर्स, पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स चार हाउस टीमों के रूप में मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा। इसके बाद 12 सितंबर को फाइनल मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन 9 सितंबर को दोपहर दो बजे सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर डॉ. आलविन पिंटो करेंगे। प्रबंधक फादर इगनेशियस मिरांडा और निदेशक फादर डेनिस डिसूजा विशिष्ट अतिथि होंगे। मंगलवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्सबज्ज में टूर्नामेंट की ट्रॉफी और टीमों की टी-शर्ट का अनावरण किया गया। इस दौरान रामानंद चौहान, सीए अनमोल कोहली, अमित शुक्ला, अमित गुप्ता, कपिल अग्रवाल, सीए गौरव सिंघल, श्रीनाथ भाटिया, डॉ. सौरभ शर्मा और सक्षम मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed