{"_id":"67c88aaa2b57e8e06309d6af","slug":"didnt-take-advantage-of-ots-now-lights-will-go-off-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-133129-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ओटीएस का नही लिया लाभ, अब बत्ती होगी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ओटीएस का नही लिया लाभ, अब बत्ती होगी गुल
Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र कुसमरा के अंतर्गत ग्राम हिरौली में बकाए पर चक्की का कनेक्शन कटवाते जेई ज्ञानेंद्र पुष्
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओटीएस योजना खत्म हो चुकी है। जिन उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ नही लिया है उनके घर की बिजली गुल होने वाली है। निगम ने जनपद में विद्युत बकायेदारों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बकायेदारों उपभोक्ताओं के ब्याज माफी के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलाई गई थी। 3 चरणों में जिले के 47 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया, जिससे निगम को 30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि प्रत्येक बकायेदार से वसूली और डिश कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। लाइनमैन को 25 हजार तक, जेई 25 से 1 लाख, एसडीओ 1 लाख से ऊपर और एक्सईएन 2 से 5 लाख तक के बकायेदारों से वसूली के निर्देश दिए गए है। बिल जमा करने वालों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
56 उपकेंद्रों पर 112 टीमें करेंगी वसूली
जिले में कुल 56 उपकेंद्र है, कुल 112 टीम कार्य करके वसूली सुनिश्चित करेगी। प्रत्येक पर 2 टीमें कार्य करेंगी। एक टीम कनेक्शन काटेगी और दूसरी टीम कटे हुए कनेक्शनों को चेक करेगी। बिना बकाया जमा किए जुड़ा पाया जाएगा तो उपभोक्ता के केस दर्ज होगा।