{"_id":"64d776bb1aa352dc6c0f1494","slug":"did-not-put-on-mobile-charging-then-thrashed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-2613-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोबाइल चार्जिंग पर नहीं लगाया तो कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोबाइल चार्जिंग पर नहीं लगाया तो कर दी पिटाई
Sat, 12 Aug 2023 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 12 Aug 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चार्जिंग पर नहीं लगाया तो कर दी पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव खरगपुर में जब एक युवक ने मोबाइल चार्जिंग पर नहीं लगाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खरगपुर अरसारा निवासी रामू ने बताया कि गांव निवासी मनोज व अशोक ने अपना मोबाइल चार्ज पर लगाने की बात कही। युवक ने मोबाइल चार्ज पर नहीं लगाया तो आरोपी मनोज, अशोक और मनोज की पत्नी आग बबूला हो गए। घर आकर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया। वहीं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वहीं एक शिकायत जनपद इटावा के गांव चंदपुरा निवासी अशोक कुमार ने दी। बताया कि पांच वर्ष पूर्व बेटी पूजा की शादी थाना क्षेत्र के गांव बरूआ नद्दी निवासी रामप्रसाद के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। एक बार ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज करा चुके हैं। शुक्रवार को जब वह बेटी को लेकर ससुराल पहुंचे तो रामप्रसाद, प्रशांत, मिलाप सिंह ने गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई की। बाइक में भी तोडफ़ोड़ कर दी।