फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Did not give money to beggar after taking flour

Agra News: आटा लेकर भिखारी को नहीं दिए रुपये

Wed, 11 Oct 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Did not give money to beggar after taking flour
कासगंज। कहते हैं कि दान देना काफी पुण्य का कार्य है, लेकिन तमाम लोग ऐसे भी होते हैं जो दान देना तो दूर बल्कि भिखारियों का सामान भी हड़पने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला अमांपुर के नगला इंद्रजीत में आया है। जहां भिखारी ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने अमांपुर थाना पुलिस को मामले की जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगला इंद्रजीत के रहने वाले रामू का कहना है कि उसके पास रहने के लिए कोई मकान नहीं है। पेड़ के नीचे ही वह अपनी रात गुजारता है। दिन निकलने पर वह भीख मांगने चला जाता है। भीख में लोग आटा दे देते हैं, लेकिन आटा अधिक होने पर वह इसे गांव के लोगों को बेच देता है। ताकि उसे रुपये मिल जाएं। गांव के राधे निवासी शाहपुर, सौदान निवासी नगला बरी ने डेढ़-डेढ़ क्विंटल अब तक उनसे ले लिया, लेकिन अभी तक पैसे नहीं दिए। इसी तरह गांव के मुनेश, शुवेश, सन्नू, दिनेश आदि ने भी आटा लेने के बाद हजारों रुपये अभी नहीं दिए हैं। इसकी शिकायत अमांपुर थाना पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed