{"_id":"682174acb9bcbfe2f709c4e8","slug":"did-dirty-work-with-the-girl-in-the-hotel-then-left-her-on-the-road-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दरिंदगी की हदें पार...लड़की से होटल में किया गंदा काम, फिर बीच सड़क पर छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दरिंदगी की हदें पार...लड़की से होटल में किया गंदा काम, फिर बीच सड़क पर छोड़ दिया
Mon, 12 May 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 09:40 AM IST
सार
आगरा में एक लड़की को होटल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। आरोपी ने इसके बाद उसे रास्ते में बदहवास हालत में छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र की एक किशोरी को बहाने से युवक ने होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को 5 घंटे बाद ही गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया है कि 17 वर्षीय बेटी की एक शादी समारोह में घर से करीब 4 किलोमीटर दूर के रहने वाले युवक से मुलाकात हुई। आरोप है कि शनिवार को युवक किशोरी को बहाने से बुलाकर अर्जुन नगर स्थित होटल में ले गया। वहीं, उसके साथ जबरदस्ती की। हालत बिगड़ने पर उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
