फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diarrhea patients increasing in 41 degree temperature

Agra News: 41 डिग्री तापमान के बीच बढ़ रहे डायरिया के मरीज

Mon, 17 Apr 2023 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients increasing in 41 degree temperature
मैनपुरी। जिले में तापमान बढने के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन डायरिया से पीड़ित 25 से 30 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। वहीं ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान बढ़ा है। तापमान बढने के कारण जिले में डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले सात छह दिनों में 410 मरीज पहुंचे। जिनमें से 170 मरीजों को भर्ती कराया गया। 22 मरीज रेफर किए गए। डायरिया के मरीज बढने के कारण जिला अस्पताल की इमरजेंसी की व्यवस्थाएं बिगड़ती नजर आ रही हैं। यहां मरीजां के लिए चादर तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या बढने के कारण सीएमएस ने फिजीशियन को निर्देष दिए हैं कि वे 24 घंटे कॉल पर मौजूद रहें। ईएमओ द्वारा यदि मरीज के गंभीर हालत में कॉल भेजी जाती है तो उन्हें किसी भी समय उपस्थित होना पड़ेगा। सीएमएस ने कहा कि इमरजेंसी में ओआरएस के घोल से लेकर डायरिया से संबंधित सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहें। मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सीएमएस ने चेतावनी दी कि यदि उपचार में लापरवाही पाई गई तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डायरिया के कारण
- गर्म वातावरण से एकदम ठंडे वातावरण में आना
- रोटा वायरस का इंफेक्शन
- दूषित पानी का प्रयोग करना
- बाहर का दूध पीना
- दूषित खाना खाना

डायरिया से बचाव के उपाय
- तेज धूप में जाने से बचें
- बाहर की चीजों का सेवन कम करें
- दाल का पानी पिलाएं
- चावल का मांड सेवन कराएं
- दही केला सेवन कराएं
- हल्की चाय के साथ हल्का पाचन युक्त भोजन लें
- जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें।

पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढने लगी है जिसे देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था कराई जा रही है।
डॉ. मदनलाल सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed