{"_id":"628fc051040f755d42595a35","slug":"diarrhea-child-died-mainpuri-news-agr534854299","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पीड़ित बालक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पीड़ित बालक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पेटदर्द, बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बिछवां क्षेत्र निवासी दो वर्षीय बालक की डायरिया से मौत हो गई। जिला अस्पताल में नौ मरीजों को भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह से मरीजों की भीड़ रही। 671 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। नौ मरीजों को भर्ती कराया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव खटाना निवासी सूर्यवीर सिंह के दो वर्षीय पुत्र सत्या को डायरिया की दिक्कत थी। परिजन हालत बिगड़ने पर बुधवार की रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य के पास 65 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें डायरिया और पेटदर्द के मरीजों की संख्या अधिक थी। तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
जिला अस्पताल में बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था। परिजन के अनुसार वह डायरिया की चपेट में था।
डॉ. राजकुमार, ईएमओ