Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhruv’s Century Revives Memories of Dheeraj Sharma’s Innings Against New Zealand A

यूपी: न्यूजीलैंड के खिलाफ ध्रुव का शतक, ढाई दशक पहले धीरज ने भी दिखाई थी बल्लेबाजी की ताकत

Mon, 02 Nov 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ ध्रुव जुरैल के शतक ने आगरा की क्रिकेट प्रतिभा को फिर चर्चा में ला दिया। करीब 25 साल पहले धीरज शर्मा ने भी इसी टीम के खिलाफ 139 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Dhruv’s Century Revives Memories of Dheeraj Sharma’s Innings Against New Zealand A
माता-पिता के साथ ध्रुव जुरैल

विस्तार

 न्यूजीलैंड के खिलाफ आगरा के क्रिकेटरों का बल्ला अलग-अलग दौर में खूब बोला है। रविवार को आगरा के ध्रुव जुरैल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर शहर का मान बढ़ाया तो ढाई दशक पहले आगरा के ही धीरज शर्मा भी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं। अगस्त 2001 में खेले गए एमआरएफ बुची बाबू टूर्नामेंट में रेलवे की ओर से खेलते हुए धीरज शर्मा ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 139 गेंदों पर नाबाद 55 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेली थी।
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर उतरकर खेली थी धैर्यपूर्ण पारी
धीरज ने यह पारी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खेली थी। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और विकेट पर टिके रहने की क्षमता देखने को मिली थी। इसके बाद बुची बाबू टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भी धीरज शर्मा ने रेलवे की ओर से खेलते हुए येर गौड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी।
विज्ञापन


ध्रुव के शतक से फिर चर्चा में आगरा की क्रिकेट प्रतिभा
अब ध्रुव जुरैल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक लगाकर एक बार फिर आगरा की क्रिकेट प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है। ध्रुव की इस उपलब्धि को शहर के क्रिकेट जगत में खास तौर पर देखा जा रहा है। दो पीढ़ियों के इन खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन आगरा के क्रिकेट इतिहास की उपलब्धियों को जोड़ता है। क्रिकेट कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि आगरा में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं रही है। धीरज शर्मा से लेकर ध्रुव जुरैल तक कई खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से शहर को पहचान दिलाई है। ध्रुव का शतक और धीरज की ढाई दशक पुरानी पारी इस बात का उदाहरण है कि आगरा में प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की परंपरा लगातार आगे बढ़ती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed