{"_id":"6a248acc9d02bd549f0cb217","slug":"dhruv-reaches-india-a-captaincy-district-cricketers-rejoice-agra-news-c-365-1-sagr1044-108260-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंडिया-ए की कप्तानी तक पहुंचे ध्रुव, जिले के क्रिकेटरों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंडिया-ए की कप्तानी तक पहुंचे ध्रुव, जिले के क्रिकेटरों में खुशी
Sun, 07 Jun 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
ध्रुव जुरैल
आगरा। जिले में रहने वाले स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के क्रिकेट कॅरिअर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका दौरे पर होने वाले बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए उन्हें इंडिया-ए टीम की कप्तानी सौंपी है। इससे आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में गर्व और उत्साह है।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि क्रिकेट विशेषज्ञ इसे भारतीय टेस्ट टीम में ध्रुव की स्थायी दावेदारी की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं। ध्रुव ने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित किया है। यह आगरा के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा और गर्व का पल है।
ध्रुव के पिता नेम सिंह जुरैल ने कहा कि ध्रुव को इंडिया-ए की कप्तानी मिलना हमारे परिवार के लिए ही नहीं, पूरे आगरा के लिए गर्व का विषय है। बचपन से उसने क्रिकेट के लिए जो मेहनत और समर्पण दिखाया, उसका परिणाम सबके सामने है। कप्तानी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह इसे बखूबी निभाएगा।
विज्ञापन
संघर्ष से सफलता तक का सफर
क्रिकेट प्रेमी मानते हैं कि सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले ध्रुव जुरेल का सफर संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। आगरा में शुरुआती क्रिकेट सीखने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई और फिर भारत की अंडर-19 टीम तक पहुंचे। आईपीएल में मिले अवसरों को भुनाते हुए उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। ध्रुव की सबसे बड़ी ताकत उनका धैर्य, तकनीकी दक्षता और मैच की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता मानी जाती है। अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मुकाबला भारतीय टीम के लिए भले एक और अंतरराष्ट्रीय मैच हो लेकिन आगरा के लिए इसका महत्व कहीं अधिक है। शहर का एक युवा खिलाड़ी भारतीय टीम की जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
-- -- -
बेहद मजबूत खिलाड़ी
ध्रुव जुरेल तकनीकी रूप से बेहद मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल और टेस्ट क्रिकेट तक हर स्तर पर खुद को साबित किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ यह मैच उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और बड़ा अवसर दोनों है। - प्रवेश भारद्वाज शर्मा, वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक
-- --
ध्रुव में निरंतर सुधार
ध्रुव ने आगरा का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और विकेटकीपिंग में निरंतर सुधार दिखाई देता है। हमें उम्मीद है कि वह इस अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे। - सर्वेश भटनागर, पूर्व रणजी विकेट कीपर क्रिकेटर
-- -
युवाओं के लिए प्रेरणा
ध्रुव भैया हम जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने साबित किया है कि छोटे शहर से निकलकर भी भारतीय टीम तक पहुंचा जा सकता है। हम सभी चाहते हैं कि वह इस मैच में शानदार प्रदर्शन करें। - आलोक रतन, युवा क्रिकेटर