फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhruv Jurel shines in wicketkeeping in IPL

Agra News: आईपीएल में विकेटकीपिंग में चमके ध्रुव जुरेल

Fri, 01 May 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dhruv Jurel shines in wicketkeeping in IPL
ध्रुव जुरेल
आगरा। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आगरा के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने शानदार प्रदर्शन से कैच किंग की भी पहचान बना ली है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने विकेट के पीछे अपनी फुर्ती और बेहतरीन कीपिंग से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

इस सीजन में जुरैल ने अब तक 14 शिकार (13 कैच और 1 स्टंपिंग) कर आईपीएल 2026 में कैच लेने के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी ओर से लपके गए कैच टीम को जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुश्किल मौकों पर उनकी फुर्ती ने विपक्षी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में बड़ी भूमिका निभाई है। बल्लेबाजी में भी प्रदर्शन लगातार निखर रहा है। मिडिल ऑर्डर में आकर उन्होंने कई बार टीम को संभाला और तेज रन बनाकर मैच का रुख बदला।
विज्ञापन


भविष्य में बन सकेंगे स्थायी
- ध्रुव जुरेल की विकेटकीपिंग दिन-ब-दिन निखर रही है। जिस तरह की फुर्ती और तकनीक वह दिखा रहे हैं, उससे साफ है कि वह भविष्य में भारतीय टीम के स्थायी विकेटकीपर बन सकते हैं। - सर्वेश भटनागर, पूर्व रणजी विकेटकीपर
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सभी के लिए गर्व की बात

ध्रुव जुरेल ने जिस तरह आईपीएल में प्रदर्शन किया है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है। वह न सिर्फ एक अच्छे बल्लेबाज हैं, बल्कि विकेटकीपिंग में भी कमाल कर रहे हैं। आने वाले समय में वह टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ी बनेंगे। - नरेंद्र शर्मा, क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed