{"_id":"6a0b816c99c3fc65af00f8c2","slug":"dhruv-enters-rajasthan-royals-1000-run-club-becomes-the-eleventh-batsman-agra-news-c-365-1-sagr1044-107943-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ध्रुव की राजस्थान रॉयल्स के 1000 रन क्लब में एंट्री, बने ग्यारहवें बल्लेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ध्रुव की राजस्थान रॉयल्स के 1000 रन क्लब में एंट्री, बने ग्यारहवें बल्लेबाज
Tue, 19 May 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
ध्रुव जुरैल
आगरा। इंडियन प्रीमियर लीग में आगरा के ध्रुव जुरेल ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे ध्रुव आईपीएल में फ्रेंचाइजी के लिए 1000 रन पूरे करने वाले ग्यारहवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल की।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जमाया। अब वह राजस्थान रॉयल्स के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनमें संजू सैमसन, जोस बटलर, अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से ऊपर का रहा है। आगरा के वरिष्ठ क्रिकेट कोच प्रवेश भारद्वाज ने कहा कि ध्रुव ने हर स्तर पर खुद को साबित किया है। क्रिकेट समीक्षक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ध्रुव का शांत स्वभाव और दबाव में खेलने की क्षमता उसे अलग बनाती है।