{"_id":"6344618fadeedc23326cb6c4","slug":"dharna-pradarshan-agra-news-agr5498179115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने पालिका कार्यालय पर दिया धरना, वेतन, पीएफ सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने पालिका कार्यालय पर दिया धरना, वेतन, पीएफ सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी(कासगंज)। नगर पालिका में आउट सोर्सिंग व स्थायी सफाई कर्मचारियों ने वेतन, पीएफ सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी(ईओ) के खिलाफ नारेेबाजी की। मंगलवार को नौ सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भूपेश शर्मा का कहना है कि 10 दिन पूर्व सफाई कर्मचारियों ने ईओ को मांग पत्र सौंपा था। इसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 6 माह का बकाया वेतन देने, नियमित व संविदाकर्मियों का 34 माह का बकाया पीएफ जमा कराने, ठेका कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने, बैकलॉग सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पद पर भेजने, नियमित व संविदाकर्मियों का डीए और सातवें वेतनमान का बकाया एरियर दिए जाने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मौसम के अनुसार वर्दी उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें रखी गई थीं। अभी तक कोई भी मांग पूरी न होने पर सफाईकर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया।
सोमवार को सफाई कर्मियों ने धरना देते हुए नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन में अर्जुन, अजीत, अंबरीश, अन्नू, राजकमल, जगदीश, रूपकिशोर, चंदन, सुधीर, अमित, वीरू, इंदल, रूबी, धौनी, संजय, खूबचंद आदि आउट सोर्सिंग, संविदा व नियमित कर्मचारी मौजूद रहे। सभासद महेंद्र कश्यप व निखिल दीक्षित ने भी सफाई कर्मियों के साथ धरने पर बैठकर समर्थन किया।