फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dharma Raksha Sangh perform worship with Gangajal in Nidhivan vrindavan

निधिवन में वीडियो बनाने का मामला: हिंदूवादी संगठनों में रोष, धर्म रक्षा संघ ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण

Sat, 13 Nov 2021 07:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 07:06 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्यस्थली निधिवन में रात के समय दीवार फांदकर कुछ युवकों ने वीडियो बनाया था। इस घटना से हिंदूवादी संगठनों में रोष है। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Dharma Raksha Sangh perform worship with Gangajal in Nidhivan vrindavan
बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में पिछले दिनों निधिवन में दीवार फांदकर वीडियो शूट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने रोष है। उन्होंने शनिवार को निधिवनराज मंदिर का गंगाजल से शुद्धिकरण किया।

विज्ञापन

 
धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में श्री हरिदास पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव के नेतृत्व में निधिवनराज मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि गौरव शर्मा एवं उसके साथियों ने जिस प्रकार जूते पहनकर रात में चोरों की भांति निधिवनराज में प्रवेश किया, यह हमारी प्राचीन परंपरा को तोड़ने के साथ हमारी आस्था एवं भावना के साथ खिलवाड़ है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- वृंदावन में आस्था से खिलवाड़: रात में बनाया निधिवन का वीडियो, चार यू-ट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के सेवा अधिकारी भीकचंद्र गोस्वामी ने घटनाक्रम की जानकारी दी। राधा प्रसाद देव ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी विधर्मी व्यक्ति ने निधिवनराज में रात में प्रवेश कर वीडियो बनाकर हमारी आस्था को और विश्वास को चोट पहुंचाई है। इस अपराध के लिए आरोपियों को कड़ा दंड मिलना चाहिए।
 
महंत रघुनाथ दास, महंत मोहिनी बिहारी शरण, नीलम गोस्वामी व महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर आचार्य बद्रीश, रविकांत गौतम, विष्णु पाठक, स्वामी सत्यमित्रानंद, भुवनेश्वर शर्मा, ममता शर्मा, मीना गुप्ता, सुलेखा बंसल, सोनिया पीहू दास, संतरा देवी आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed