फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhanteras today, expected business of Rs 30 crore in the market

Agra News: धनतेरस आज, बाजार में 30 करोड़ के कारोबार की आस

Mon, 28 Oct 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, expected business of Rs 30 crore in the market
कासगंज। धनतेरस पर्व के लिए सराफा व बर्तन कारोबारियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पर्व को लेकर सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स, मोबाइल सहित अन्य कारोबारी उत्साहित हैं। ग्राहक भी दुकानों पर पहुंचकर पसंद करते नजर आए। जिले में 30 करोड़ रुपये तक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व आज मनाया जाएगा। पर्व मनाने के लिए जहां लोगों में खरीदारी को उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, कारोबारी भी पर्व को देखते हुए अच्छे कारोबार की आस लगाए हुए है। सराफा बाजार में पर्व की अच्छी चमक देखी जा रही है। कारोबारियों ने अपनी दुकानों पर चांदी के लक्ष्मी, गणेश, कुबेर की मूर्तियों को सजा कर रख लिया है। इसके अलावा चांदी की चरण पादुकाएं, हाथी, सिक्का, देव प्रतिमाओं का भोग लगाने के लिए प्लेट, गिलास, कटोरी, चम्मच, लोटा का स्टॉक किया है। इसके अलावा चांदी के कछुआ की भी व्यवस्था की है। सोने की देव प्रतिमाओं के साथ गिन्नी, आभूषण आदि को सजाया है। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी पर्व की बहार आई हुई है। लोग बाजार में सामान पसंद करने के लिए पहुंच रहे हैं। एलईडी, फ्रिज, गीजर, वाशिंग मशीन, जूसर आदि पसंद किए जा रहे हैँ। बर्तन कारोबार की बात की जाए तो इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद कारोबारी कर रहे हैं। बाजार में इंडक्शन चूल्हा, नॉन-स्टिक कुकर, कड़ाही सहित अन्य सामान लोगों को पसंद आ रहे हैं। वहीं ट्राई प्लाई के बर्तन भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा पीतल की देव प्रतिमाओं की भी बाजार में मांग है। बाइक कारोबारी भी पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। बाइक विक्रेताओं की दुकानों पर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। युवाओं ने बाइकों की बुकिंग भी कराई है। इसके अलावा बिजली की झालरें, सजावट के सामान सहित अन्य सामान के विक्रेता भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed