फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhanteras 2018 date time muhurat puja vidhi upay and zodiac sign

धनतेरस 2018 आज: 43 साल बाद बन रहे दुर्लभ योग, तीन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Sun, 04 Nov 2018 11:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 04 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2018 date time muhurat puja vidhi upay and zodiac sign
धनतेरस 2018
धनवंतरि जयंती यानि धनतेरस के साथ ही आज से दीपोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। धन, वैभव, ऐश्वर्य, आरोग्य, प्रकृति और अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाले इस पर्व के पहले ही दिन दुर्लभ योग बन रहे हैं जो मानवजाति के अनुकूल हैं। 
विज्ञापन


आगरा के ज्योतिषाचार्य शिवशरण पारासर ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर रात 10 बजकर 11 मिनट तक विश्वकुंभ योग रहेगा। उसके बाद प्रीति योग आरंभ होगा। विश्वकुंभ योग में धनतेरस पूजन आर्थिक मजबूती देने वाला है। जबकि प्रीति योग में पूजन सफलता, प्रेम और विकास के साथ आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करेगा।
विज्ञापन


43 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। सुखद संयोग में किए गए कार्य निर्विघ्न संपन्न होकर सिद्धि देंगे। खरीदी गई वस्तुएं सुखद फल देंगी। 27 साल बाद सोमहस्त योग बन रहा है। सोमवार को हस्त नक्षत्र में इस योग के दौरान लक्ष्मी पूजन और खरीददारी शुभ फल दायी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगे शुभ मुहूर्त 

डॉ हरिकृष्ण पाराशर के मुताबिक सोमवार को त्रयोदशी रात्रि 23.46 बजे तक रहेगी। इस दिन आरोग्य सुख के लिए श्री धन्वन्तरी जी एवं धन के लिए श्री कुबेर की आराधना करने का विधान है। सांयकाल यमराज को आटे का चौमुखा दीप दान कर अकाल मृत्यु से रक्षा की प्रार्थना की जाती है। जनमानस में धारणा है कि इस दिन किसी भी वस्तु का क्रय शुभ मुहूर्त में करना शुभ रहता है। 

शुभ मुहूर्त
- प्रात: 09:22 से 10.43 बजे तक शुभ चौघड़िया मुहूर्त।
- दोपहर 13:27 से रात्रि 19.09 बजे तक चर, लाभ, अमृत एवं चर।

चौघड़िया मुहूर्त
पूजन समय प्रदोषकाल एवं वृष लग्न में सांय 17.29  से रात्रि 19.09 बजे तक करना शुभ रहेगा।

तीन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दिन घर में नया सामान लाने से यश और वैभव की वृद्धि होगी। यह धनतेरस तीन राशियों की किस्मत बदल देगा। न सिर्फ धन संपदा बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी इन राशियों को बेहद फायदा होगा। मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस खुशियों की पोटली लेकर आएगा। 

तांबे से बनी धातु खरीदना बेहद फलदायी रहेगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए धनतेरस का पर्व आर्थिक रूप से मजबूती लेकर आएगा। धनतेरस के दिन चांदी की धातु से बनी कोई वस्तु खरीदें। कन्या राशि के जातकों का समय बदलने वाला है। चांदी-तांबे से बनी हुई वस्तु  खरीदना  शुभफलदायी रहेगी।  

राशि अनुसार वस्तु क्रय  
मेष एवं वृश्चिक राशि: तांबा पात्र, मूंगा रत्न, सोना, चांदी, लाल रंग के वस्त्र आदि।
वृष एवं तुला राशि: सफेद वस्त्र, चांदी, हीरा रत्न, इलेक्ट्रानिक सामान आदि।
मिथुन एवं कन्या राशि : हरे रंग के वस्त्र, तांबा, स्टील, पन्ना रत्न आदि।
कर्क राशि: मोती रत्न, चांदी, इलेक्ट्रानिक सामान आदि।
सिंह राशि: सोना, माणिक्य रत्न, गुलाबी वस्त्र आदि।
धनु एवं मीन राशि: सोना, पुखराज रत्न, पीला वस्त्र आदि।
मकर एवं कुंभ राशि: स्टील, नीलम रत्न, अष्ट धातु, इलेक्ट्रिक सामान।

दिवाली पूजन में ध्यान दें

- धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ओम बनाने से घर में लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।
- नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली को सुबह अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा जरूर खिलाएं। इससे अनिष्ठों, जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती
है
- नरक चतुर्दशी की शाम को घर में पश्चिम दिशा में खुले स्थान में या घर के पश्चिम में 14 दीपक पूर्वजों के नाम से जलाएं। इससे पितृ दोषों का नाश होता
है तथा पितरों के आशीर्वाद से धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है
- दीवाली पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मी को चढ़ाए। अगले दिन तीनों चीजें लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में
रख दें। इससे बरकत होती है।
- अशोक के पेड़ की जड़ का पूजन करने से घर में धन संपत्ति की वृद्धि होती है
- पानी का नया घड़ा लाकर पानी भरकर रसोई में कपड़े से ढककर रखने से घर में बरकत और खुशहाली बनी रहती है
- इमली के पेड़ की छोटी टहनी लाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से धन में दिनों दिन वृद्धि होती है
- दिवाली के दिन नई झाड़ू खरीदकर लाएं। पूजा से पहले उस स्थान की सफाई कर उसे छुपाकर रख दें। अगले दिन उसका उपयोग करें तो दरिद्रता खत्म
होती है
- दीवाली के दिन हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाने से घर-परिवार की उन्नति के साथ ख्याति धन संपदा में बढ़ोत्तरी होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed