फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhanteras

सोना-चांदी चमके, बर्तन भी खनके

Tue, 10 Nov 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 10 Nov 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras
धनतेरस पर शहर के ज्वैलर्स पर धन वर्षा हुई। सोना सस्ता और स्थिर होने का फायदा दिवाली की खरीद में मिला। शगुन के तौर पर धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीद करने ज्यादातर मध्यम वर्ग ही शोरूम पर नजर आया। सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव से बाजार पहले पस्त था, लेकिन धनतेरस तक आते-आते बाजार न केवल संभला, बल्कि तमाम अनुमानों को ध्वस्त करते हुए चमक भी गया। तनिष्क शोरूम के संचालक  अनुराग बंसल के मुताबिक, दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक अच्छा रिस्पांस मिला। हालांकि हल्के वजन के आभूषण ज्यादा बिके, ग्राहकों की भीड़ बनी रही। दिवाली के तुरंत बाद सहालग शुरू होने के कारण अधिकांश महिलाओं ने आभूषणों की खरीद की। लक्ष्मी गणेश वाले चांदी के 10, 20, 50 और 100 ग्राम के सिक्के खूब बिके। 400 रुपये का पैक्ड चांदी का सिक्का स्थानीय कारोबारियों ने भी तैयार कराया।
विज्ञापन


ऑटो मोबाइल ने पकड़ी रफ्तार
सोने-चांदी के बाद ऑटो मोबाइल में ही सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। मंदी के शिकार रहे ऑटो मोबाइल ने दिवाली के लिए कई जबरदस्त आफर पेश किए थे, जिन्होंने कारों और बाइक की बिक्री की रफ्तार को बढ़ाया। शहर में 3,500 दोपहिया वाहन और 2400 से ज्यादा चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। तकरीबन 30 करोड़ रुपये के कॉमर्शियल वाहनों की भी खरीद हुई। अशोक ऑटो सेल्स की एमडी डा. रंजना बंसल के मुताबिक, नवरात्र के बाद ऑटो मोबाइल ने रफ्तार पकड़ी है। धनतेरस पर अच्छी बुकिंग रही। दिवाली पर उम्मीद के मुताबिक ही कारोबार हुआ है। शुरुआत जरूर हल्की रही। मारुति सुजुकी, हुंडई, फोर्ड, शेवरले, रेनो, महिंद्रा, निसान, फाक्सवैगन की कारों की डिलीवरी बीते साल से ज्यादा रही। कार शोरूमों के पास धनतेरस पर डिलीवरी के कारण पूरे दिन ही जाम लगा रहा। संजय प्लेस, एमजी रोड, नेशनल हाइवे और फतेहाबाद रोड पर मौजूद कार शोरूमों से चमाचम कारों की पूजा अर्चना के बाद डिलीवरी दी गई।
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक्स में एलईडी का दम
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में टीवी का दौर फिर लौटा, लेकिन नए अंदाज के साथ। 3डी एलईडी, प्लाज्मा और बड़े साइज के टीवी लोगों की पसंद रहे। संजय प्लेस, एमजी रोड, सदर बाजार तक के शोरूम्स में नामी इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों ने एलईडी, थ्री डी स्मार्ट टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव, एलसीडी, वाशिंग मशीन आदि सभी पर धनतेरस पर ऑफर भी निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गिफ्ट कम, लेकिन खूब खनके बर्तन
दिवाली पर कारपोरेट गिफ्ट कम बिके, लेकिन घरेलू उपयोग के लिए बर्तनों की खरीद खूब हुई। ग्राहकों ने धनतेरस पर बर्तनों की खरीद को शुभ मानते हुए स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की खरीद की। किनारी बाजार, चर्च रोड, कमला नगर, शाहगंज, बोदला, राजपुर चुंगी, खेरिया मोड़, राजा की मंडी और बाईपास रोड पर बर्तन भंडारों के साथ सड़क पर लगाई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। स्टील के आकर्षक पूजन थाल और सिल्वर टच डिजाइन के बर्तनों को ज्यादा पसंद किया गया। पीतल के गणेश-लक्ष्मी, घंटा, दीपक की खरीद हुई तो नान स्टिक बर्तन, इलेक्ट्रानिक उत्पाद भी बिके।     


बाजारों में दिखी पुलिस
सराफा कारोबारियों के साथ लूट की बढ़ती घटनाएं देखते हुए धनतेरस पर बाजार में पुलिस नजर आई। बैंक, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, बिजलीघर तथा एमजी रोड के ज्वैलरी शोरूमों के आस-पास पुलिस की चीता और जीप घूमती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed