फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhanteras 2022 puja vidhi shopping date on shubh muhurat of dhantrayodashi

Dhanteras 2022: इस बार दो दिन मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी

Thu, 20 Oct 2022 09:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Oct 2022 09:33 AM IST
सार

ज्योतिषाचार्य 22 और 23 अक्तूबर को धनतेरस पूजन और सामान की खरीद को शुभ बता रहे हैं। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग के बाद धनतेरस पर इंद्र योग अत्यंत शुभकारी है।

विज्ञापन
Dhanteras 2022 puja vidhi shopping date on shubh muhurat of dhantrayodashi
धनतेरस 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस बार धनतेरस का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। आगरा के ज्योतिषाचार्य 22 और 23 अक्तूबर को धनतेरस पूजन और सामान की खरीद को शुभ बता रहे हैं। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग के बाद धनतेरस पर इंद्र योग अत्यंत शुभकारी है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता का कहना है कि धनतेरस 22 अक्तूबर को है। इस दिन द्वादशी तिथि शाम 4:38 बजे तक रहेगी। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 9:29 बजे तक, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग शाम 5:50 बजे तक, इसके बाद इंद्र योग है। चंद्रमा सिंह राशि में। प्रदोष काल में (सूर्यास्त के समय) त्रयोदशी होने से धनतेरस और धंवंतरि जयंती का त्योहार इसी दिन मान्य रहेगा। खरीदारी 23 अक्तूबर को शाम तक की जा सकती है।

विज्ञापन

23 अक्तूबर को भी कर सकते हैं खरीदारी 

ज्योतिषाचार्य अजय तैलंग का कहना है कि धनतेरस 22 अक्तूबर को है। पूजा का मुहूर्त शाम 07:01 मिनट से रात 08:17 बजे तक है। पूजा के लिए करीब सवा घंटे का समय प्राप्त होगा। शुभ मुहूर्त में धन त्रयोदशी लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है। सामान की खरीद 23 अक्तूबर को भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य बनवारी लाल गौड़ का कहना है कि 23 अक्तूबर को धंवंतरि जयंती, दीपदान लक्ष्मी पूजन शाम को 6:00 से 8:30 के बीच में श्रेष्ठ माना जाएगा। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी के अनुसार भगवान धनवंतरी का पूजन मुहूर्त 23 अक्तूबर को शाम 05:44 बजे से 06: 05 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल का समय शाम 5:44 बजे से रात 8:16 मिनट तक और वृषभ काल का समय शाम 6:58 बजे से रात 8:54 मिनट तक रहेगा। नई वस्तु इस दिन खरीदी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed