फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhangar society will demand certificate by running a letter write campaign

पत्र लिखो अभियान चलाकर धनगर समाज करेगा प्रमाण पत्र की मांग

Tue, 17 Aug 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dhangar society will demand certificate by running a letter write campaign
टूंडला के हजरतपुर में बैठक करते धनगर महासभा के - फोटो : TUNDLA
टूंडला। धनगर महासभा की एक बैठक ग्राम पंचायत हजरतपुर में हुई। बैठक में धनगर जाति के प्रमाणपत्र जारी न किए जाने को लेकर रोष प्रकट किया गया। बैठक में तय किया गया कि अब पत्र लिखो अभियान चलाकर प्रमाणपत्र की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में धनगर समाज 13.6 प्रतिशत आबादी में निवास करता है, परंतु अशिक्षा, गरीबी और अंधविश्वास कुरीतियों के कारण काफी रूप से पिछड़ा है। धनगर समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा संविधान में मिला है, परंतु समाज एकजुट ना होने के कारण हक अधिकार से वंचित है। सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा धनगर जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने का गजट कर दिया है, परंतु तहसीलों में प्रमाणपत्र निर्गत नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

अब धनगर समाज देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखो अभियान चलाकर प्रमाणपत्र की मांग करेगा। कन्हैया लाल धनगर पूर्व प्रधान ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सूबे के मुखिया धनगर जाति को हक दिलाएं तो पुन: सत्ता में वापसी होगी। संचालन राजकुमार धनगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मेघ सिंह, डॉ. एसपी सिंह धनगर, सत्यवीर धनगर, लखपत सिंह धनगर, राहुल धनगर, हरेंद्र धनगर, नीलम धनगर, सुमन धनगर, नीलम धनगर और ओम प्रकाश धनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed