फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhamntarn police arrest

Agra News: गिरोह के तीन सदस्यों के पाकिस्तानी कनेक्शन, एक आईएसआई से जुड़ा

Tue, 29 Jul 2025 01:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
dhamntarn police arrest
आगरा। अवैध धर्मांतरण गिरोह के आरोपियों के पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आए हैं। गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों में से 11 को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इनमें से तीन लोगों के संबंध पाकिस्तान में बैठे सदस्यों से सामने आए हैं। इन पर पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है। वहीं एक आरोपी के संबंध आईएसआई से भी होने की आशंका है। मामले में अभी और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों के लापता होने के मामले में पुलिस ने मई में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। 19 जुलाई को दोनों को कोलकाता से बरामद कर पुलिस टीम आगरा लेकर आई थी। छह राज्यों में दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा शामिल थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 10 दिन की रिमांड मिली थी।
विज्ञापन

रिमाइंड की अवधि 29 जुलाई को पूरी हो रही है। इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। आयशा से पूछताछ के बाद दिल्ली के पुराने मुस्तफाबाद का अब्दुल रहमान पकड़ा गया था। उसके दो बेटों और साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन आरोपियों को जेल भेजने के अलावा पुलिस 11 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवतियों को अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से जाल में फंसाते थे। इसके बाद कलमा पढ़वा देते थे। उनसे निकाह के लिए भी रिवर्ट युवकों को तलाशा जाता था। एक बार निकाह होने के बाद युवतियों के कागजात भी तैयार हो जाते थे। किसी युवती का वापस जाना भी मुश्किल हो जाता था। आगरा का रहमान कुरैशी भी गिरोह के लिए काम कर रहा था। वह वीडियो बनाता था। इसके बाद अपने यूट्यूब चैनल पर डाला करता था।

इसके अलावा अब्दुल रहमान और आयशा फंडिंग करते थे। विदेश से पैसा आता था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरोह के तीन सदस्य पाकिस्तानी सदस्यों के संपर्क में रहते थे। उनकी मदद से ही पूरा गिरोह चल रहा था। वह युवतियों को अपने धर्म के बारे में बताकर उनके धर्म के प्रति भड़काते थे। अब खुफिया एजेंसियां आरोपियों के पाकिस्तानी कनेक्शन के बारे में पता कर रही हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में कई जानकारी हाथ लगी हैं। इस पर टीमें कार्य कर रही हैं। गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, यह भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed