फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhamaka 3

कैंट स्टेशन पर यात्री  सहमे, ट्रेनें रोकीं

Sun, 19 Mar 2017 01:16 AM IST
कैंट स्टेशन पर यात्री  सहमे, ट्रेनें रोकीं
कैंट स्टेशन पर यात्री  सहमे, ट्रेनें रोकीं Updated Sun, 19 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
dhamaka 3
कैंट स्टेशन पर यात्री  सहमे, ट्रेनें रोकीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा कैंट स्टेशन के पास कूड़े में धमाके से स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री सहम गए। शुक्र है कि उस वक्त शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाब मेल जैसी गाड़ियों का समय नहीं हुआ था। गुड्स ट्रेन को स्टेशन से पहले आउटर पर रोक दिया। शाही ट्रेन डेक्कन महाराजा भी काफी देर तक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी रही।  
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर पांच के आउटर पर धमाके की आवाज प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठे यात्रियों को भी सुनाई दी तो वह समझ ही नहीं पाए कि माजरा क्या है लेकिन अफरा तफरी देख कुछ ही देर में  उन्हें ट्राली के पास विस्फोट की जानकारी हुई। इसके बाद एक और धमाका प्लंबर के घर हुआ था। दो धमाकों के से यात्रियों में भय व्याप्त हो गया। उधर, सुबह आठ बजे दिल्ली की ओर से शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों के कैंट स्टेशन पर आने का समय था। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने ट्रैक पूरी तरह चेक किया। पेट्रोल मैन और ट्रैक मैन भी ट्रैकों पर दौड़ पड़े। रेल अधिकारियों ने ट्रेनों के प्रभावित होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed