फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhaba operator's brother ran tractor over three youths one died condition of two is serious

खाने को लेकर हुआ विवाद: ढाबा संचालक के भाई ने तीन युवकों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

Tue, 12 Nov 2024 12:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 12:42 PM IST
सार

मथुरा में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद ढाबा संचालक के भाई ने तीन युवकों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।

 

विज्ञापन
Dhaba operator's brother ran tractor over three youths one died condition of two is serious
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझाील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर ढाबा संचालक के भाई ने मामूली कहासुनी में बाइक सवार पिता-पुत्र और एक अन्य को कुचल दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी जल सिंह (38) व पुत्र दीपक और गांव का कैलाश देर रात खेत से काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीनों यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 72-73 के बीच स्थित ढाबा पर खाना खाने के लिए रुक गए। जानकारी के अनुसार, यहां पर ढाबा संचालक से तीनों की कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच ढाबा संचालक के भाई मोटो ने पास में खड़ा ट्रैक्टर चालू करके तीनों के ऊपर चढ़ा दिया। ढाबा पर मौजूद भीड़ में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों की सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जल सिंह मृतक घोषित कर दिया। साथ ही घायल दीपक और कैलाश मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed