फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhaba operator murder case brother was murdered by giving supari four shooter arrested

ढाबा संचालक हत्याकांड: लाखों का लालच, सुपारी देकर कराई थी भाई की हत्या; चार शूटर गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 08:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 08:45 PM IST
सार

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं  एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से नकदी, हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। 
 

विज्ञापन
Dhaba operator murder case brother was murdered by giving supari four shooter arrested
murder demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सौंख रोड पर 17 मार्च को ढाबा संचालक लाखन की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अब भी फरार है। पूछताछ में पता चला है कि लाखन के भाई सुरेंद्र ने ही इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 3 लाख रुपये और 100 वर्गगज प्लॉट की सुपारी दी थी। पुश्तैनी मकान बेचने पर 88 लाख रुपये में से हिस्सा मांगने पर उसने पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरपियों से हथियार, नकदी और सीसीटीवी की डीवीआर बरामद की है। एसएसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन

ये है घटना 

थाना हाईवे के गांव सलेमपुर निवासी लाखन सिंह (42) पुत्र रामवीर सिंह सौंख रोड पर अपना ढाबा चलाता था। गत 17 मार्च को नकाबपोश बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई ने परिवार के ही चार लोगों को नामजद कराया था। हाईवे पुलिस ने पूछताछ की तो कोई खास सुगाग नहीं मिला। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Board: जीव विज्ञान की कॉपी जांच रहे गुरू जी चकराए, लिखा था कुछ ऐसा...; नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी 

पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि एसएचओ छोटेलाल, स्वॉट टीम प्रभारी अभय शर्मा और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने इस मामले में अंशुल उर्फ अंशु निवासी रोशन विहार, लक्ष्मीनगर, ऊदल निवासी ढोकलावास (सुरीर) मानवेंद्र उर्फ भोला निवासी ढोकलावास और सुरेंद्र सिंह निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार किया है, जबकि कान्हा उर्फ रोहित चौधरी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

ये सामान हुआ बरामद 

आरोपियों के कब्जे से 28 हजार रुपये, तीन तमंचे और चार कारतूस बरामद किए हैं। लाखन की हत्या के लिए उसके भाई सुरेंद्र ने तीन लाख रुपये और 100 वर्गगज प्लॉट की सुपारी दी थी। इसके लिए चारों शूटरों को 55 हजार रुपये एंडवास और वारदात के बाद एक लाख रुपये दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed