फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhaba operator dies under suspicious circumstances in Barhan, accused of murder

बरहन में ढाबा संचालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator dies under suspicious circumstances in Barhan, accused of murder
बरहन , म्रतक ढावा संचालक आकाश का फाइल फोटो - फोटो : Agra Dehat
बरहन। गांव आंवलखेड़ा के मजरा गढ़ी मद्दे के रहने वाले ढाबा संचालक आकाश (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव ढाबा के बगल में स्थित शराब के ठेके के सामने मिला। परिजन हत्या के बाद शव शराब ठेका के सामने फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सड़क पर जाम लगा दिया। सीओ ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

आंवलखेड़ा में आगरा जलेसर रोड पर आकाश का ढाबा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आकाश पुत्र प्रेमवीर सिंह चौहान ने आंवलखेडा में धर्मकांटा लगाया है। बुधवार को उसका उद्घाटन था। इसमें दावत दी गई थी। दावत के बाद रात में आकाश घर नहीं पहुंचा। सुबह आकाश का शव ढाबा और शराब के ठेके के सामने पड़ा मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इधर, अपराह्न करीब तीन बजे परिजन और गांववाले हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए आगरा जलेसर रोड पर आ गए। हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। लोग हत्या का मुकदमा और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम और हंगामा की सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स लेकर क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता पहुंचे। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन परिवार के लोगों को दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed