{"_id":"5f32d72f8ebc3e3cf26906c4","slug":"dhaan-khareed-kasganj-news-agr454508189","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद: जिला खरीद अधिकारी एवं अपर जिला खरीद अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद: जिला खरीद अधिकारी एवं अपर जिला खरीद अधिकारी तैनात
विज्ञापन
कासगंज। जिला प्रशासन धान खरीद के लिए व्यवस्थाएं बनाने में जुट गया है। खरीद पर नजर रखने के लिए जिला खरीद अधिकारी एवं अपर जिला खरीद अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। अब ये दोनों अधिकारी क्रय एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर योजना के सफल संचालन में मदद करेंगे।
जनपद में इस वर्ष 16000 हेक्टेयर में धान की फसल की बुआई की है। अभी फसल को तैयार होने में काफी समय लगेगा, लेकिन प्रशासन ने खरीद शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दी हैं। ताकि खरीद के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अपर जिलाधिकारी को जिला खरीद अधिकारी तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अपर जिला खरीद अधिकारी बनाया है। अब ये दोनों अधिकारी खरीद करने वाली सरकारी एजेंसियों के मध्य समन्वय स्थापित करेंगे। ताकि खरीद करने वाली एजेंसियां शीघ्र ही अपने खरीद केंद्र निर्धारित करें।