फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dgp javeed ahmad

डीजीपी ने क्राइम कंट्रोल के लिए दिया योगी का मंत्र

Mon, 10 Apr 2017 12:51 AM IST
डीजीपी ने क्राइम कंट्रोल के लिए दिया योगी का मंत्र
डीजीपी ने क्राइम कंट्रोल के लिए दिया योगी का मंत्र Updated Mon, 10 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
dgp javeed ahmad
डीजीपी ने क्राइम कंट्रोल के लिए दिया योगी का मंत्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीजीपी जावीद आहमद ने आगरा जोन के पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए योगी मंत्र जपते रहे। दरअसल, उन्होंने वही फार्मूला समझाया जिसे मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी बार बार बता रहे  हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहेगी। पुलिस को न केवल बगैर किसी के दबाव में आए बगैर काम करना है बल्कि अपनी छवि भी सुधारनी है। थानेदारों के व्यवहार में परिर्वतन नजर आना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में दोपहर 11:30 से 1:30 बजे तक चली मीटिंग में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के पुलिस अफसरों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि थानों पर फरियादियों के लिए बैठने और पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। उनके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए। पुलिस को बगैर किसी भेदभाव के कार्रवाई करनी है। गुंडे-माफिया चाहें कितनी पहुंच वाले हों, उन पर एक्शन लेने में जरा भी हिचक ना नहीं है।
विज्ञापन

चौराहों को अतिक्रमण से स्थायी रूप से मुक्त कराना है। यह नहीं चलेगा कि आज अतिक्रमण हटाया और कल फिर से हो गया। उन्होंने एलआईयू के अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील मामलों पर नजर रखी जाए। कहीं कुछ गड़बड़ हो रहा है, तो इसकी सूचना पहले से पुलिस को होनी चाहिए। अफसरों की मीटिंग के बाद डीजीपी ने यूपी - 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों की क्लास ली। उनसे कहा कि उन पर कप्तान की नजर रहेगी। अगर काम में ढिलाई बरती तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े माफियाओं पर कड़ा एक्शन होगा
डीजीपी जावीद अहमद ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान एक के बाद एक तीन सिपाहियों की हत्या से लेकर बेलगाम हो रहे माफिया तक के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब      दिया।
सवाल : तीन दिन में तीन सिपाहियों की हत्या हो गई? इसमें क्या कार्रवाई की जा रही है?
जवाब : यह गंभीर मामला है। खुलासे के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। शहीद सिपाहियों के परिवारों की हर संभव मदद भी की जा रही है।
सवाल : शराब के ठेकों पर लगातार तोड़फोड़ हो रही है। पुलिस क्या कर रही है?
जवाब : संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी भी होगी।
सवाल : यूपीपीएससी के बर्खास्त चेयरमैन अनिल यादव की हिस्ट्रीशीट फाड़ दी गई थी। इसमें क्या कार्रवाई हुई?
जवाब : यह मामला मेरी जानकारी में अभी तक नहीं लाया गया है।
सवाल : एटा जेल के कैदी पेशी पर क्यों नहीं जा रहे? जेल अधिकारी फोर्स न मिलने की वजह बता रहे हैं।
जवाब : अगर ऐसा है, तो गंभीर मामला है। इसे दिखवाया जाएगा। कैदियों की पेशी कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
सवाल : जवाहर बाग हिंसा के दौरान भागे पुलिस कर्मियों पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
जवाब : यह केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जा चुका है। अब सारी कार्रवाई जांच एजेंसी को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed