फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DG GRP javeed ahmed in agra

ट्रेनों में एफआईआर नहीं करने पर नपेंगे पुलिसकर्मी

Sun, 01 Nov 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 01 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
DG GRP javeed ahmed in agra
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के महानिदेशक जावीद अहमद का कहना है कि ट्रेनों में ही एफआईआर का सिस्टम सुचारू रूप से चल रहा है। अभी तक 500 से अधिक शिकायतों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। अगर ट्रेन का एस्कॉर्ट किसी यात्री की शिकायत दर्ज नहीं करता है तो इसकी जानकारी दें। ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वह शनिवार को बिजलीघर स्थित जीआरपी लाइन में मीडिया से बात रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में अपराध की स्थिति पर पूरी नजर है। चुनाव में फोर्स की कुछ कमी हो गई थी। इसके चलते इक्का दुक्का घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

 सुरक्षा संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रेनों में बम या विस्फोटक सामग्री की फर्जी सूचनाएं देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में फर्जी सूचना देने वाले दो लोगों को गोरखपुर और लखनऊ जीआरपी ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। दीपावली पर ट्रेनों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथिगृह और बैरकों का उद्घाटन किया
डीजी जीआरपी जावीद अहमद ने जीआरपी लाइन में अतिथिगृह और पुलिसकर्मियों के लिए बैरक का उद्घाटन किया। अभी तक जीआरपी के पास अपना अतिथिगृह नहीं था। बैरक को भी नया रूप दिया गया है। शौचालय और बाथरूम भी बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed