फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotion Marks Guru Tegh Bahadur Jayanti: Gurudwaras Echo with Kirtan and Prayers

UP: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया, गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व; गुरुवाणी से निहाल हुई संगत

Wed, 08 Apr 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 11:16 AM IST
सार

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन और अरदास का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरु साहिब के बलिदान को याद किया और लंगर ग्रहण किया।

विज्ञापन
Devotion Marks Guru Tegh Bahadur Jayanti: Gurudwaras Echo with Kirtan and Prayers
गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज का प्रकाश पर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल और गुरुद्वारा माईथान में विशेष कीर्तन दरबार सजाए गए, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने गुरु का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ऐसे गुर को बल बल जाइए से गूंजा दरबार
गुरुद्वारा माईथान में अमृतवेले पावन अखंड पाठ साहिब पूर्ण किया गया। इसके बाद हजूरी रागी साहिबान और सुखमनी सेवा सभा के महेंद्र पाल सिंह ने कीर्तन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश अर्पित कर दिया। रुद्रपुर से आए भाई सोहन सिंह ने अनंद भया सुख पाया मिल गुर गोविंदा.. शब्द का गायन किया। प्रधान कंवलदीप सिंह ने आभार जताया और मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने की अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के दीवान में उमड़ी भीड़
मुख्य आयोजन गुरुद्वारा गुरु का ताल में हुआ। रहिरास साहिब के पाठ के साथ दीवान की शुरुआत हुई। हजूरी रागी भाई लवप्रीत सिंह, भाई हरजीत सिंह और रागी भाई संदीप सिंह ने अमृतवाणी से संगत को निहाल किया। ज्ञानी केवल सिंह ने गुरु साहिब के जीवन दर्शन और श्लोकों की व्याख्या की। संत बाबा प्रीतम सिंह ने प्रकाश पर्व की बधाई दी। मीडिया प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा कि यह वही पावन स्थान है जहां गुरु साहिब ने गिरफ्तारी दी थी। कार्यक्रम के अंत में अटूट लंगर हुआ, जिसे धर्म प्रेमियों ने ग्रहण किया। इस दौरान जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौरिया, महंत हरपाल सिंह, संजय जताना, गुरमीत सिंह सेठी, जसविंदर सिंह गुरमुख, बबलू वयानी, सतीश सिंह अरोड़ा, अवनीत कौर, और परमजीत सिंह सरना भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed