{"_id":"603d0fd786675862a97639e7","slug":"devotees-will-see-shri-krishna-leela-by-light-and-sound-show-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में लाइट एंड साउंड शो के बीच कान्हा की लीलाएं देखेंगे श्रद्धालु, यह है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में लाइट एंड साउंड शो के बीच कान्हा की लीलाएं देखेंगे श्रद्धालु, यह है योजना
Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
सार
- ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने खींचा खाका, कई कंपनियों ने दिया प्रेजेंटेशन
- श्रीकृष्ण जन्मस्थान और गोवर्धन के कुसुम सरोवर से होगी शुरूआत
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। इनमें से एक योजना है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और गोवर्धन के कुसुम सरोवर पर लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था करने की, ताकि दूरदराज से आने वाले यात्री उस शो को देखने के साथ ही रात्रि विश्राम मथुरा में ही करें। खासकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कृष्ण की लीलाओं का आनंद उठा सकेंगे। इससे होटल, टैक्सी और पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसाय को लाभ हो सके।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ प्रमुख स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो के लिए बीते शुक्रवार को कुछ कंपनियों द्वारा अपने प्रेजेंटेशन दिए गए हैं। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि किस तरह से श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई जाएंगी। यह शो लेजर के माध्यम से प्रोजेक्टर से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसी ही व्यवस्था कुसुम सरोवर पर रहेगी। श्रद्धालुओं को ध्वनि आवाज से ब्रज क्षेत्र के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी। प्रेजेंटेशन के दौरान मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, सचिव/मुख्य लेखा अधिकारी संतोष कुमार, तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, अधिशासी के अलावा विद्युत निगम के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
सबसे पहले यहां होगी शुरुआत
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि देश के बड़े-बड़े शहरों में वहां की संस्कृति और भव्यता का प्रदर्शन करने के लिए लाइट एंड साउंड शो प्रमुख स्थानों पर किए जाते हैं। इसी को देखते हुए मथुरा में फिलहाल श्रीकृष्ण जन्मस्थान और गोवर्धन के कुसुम सरोवर पर लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था की जा रही है।
फिर अन्य स्थानों पर होगी। दोनों जगह ये शो प्रारंभ होने से उम्मीद है कि काफी संख्या में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले तीर्थयात्री मथुरा में रात प्रवास करेंगे। इससे क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के लाभ अनेक व्यवसाय को प्राप्त होंगे। राज्य सरकार की भी मंशा है कि संसाधन बढ़ाकर सभी समाज वर्ग को लाभान्वित किया जाए।
यह होंगे प्रमुख स्थान
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, गोवर्धन का कुसुम सरोवर, वृंदावन का बांकेबिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बलदेव का दाऊजी मंदिर, बरसाना का राधारानी मंदिर व गोवर्धन दानघाटी मंदिर पर लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था होगी।
क्यों है जरूरी
मथुरा-वृंदावन समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु आते हैं और काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो बिना पूरी जानकारी किए वापस चले जाते हैं। अब उनको किसी गाइड की भी जरूरत नहीं होगी और स्क्रीन पर संबंधित धार्मिक स्थल के पूरे इतिहास की जानकारी हो सकेगी।