{"_id":"65340bc7fcf3b9a864074ca6","slug":"devotees-took-out-a-procession-on-foot-from-jyoti-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-6309-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ज्योंती से श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ज्योंती से श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा निकाली
Sat, 21 Oct 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
ज्योंती से श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा निकाली
ज्योंती। नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया से शनिवार को श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा निकाली। देवी गीतों पर डीजे के साथ श्रद्धालु नाचते गाते मैनपुरी शीतला मंदिर पहुंचे। पैदल यात्रा में शामिल युवाओं में उत्साह रहा।
ज्योंती के मां शीतला देवी मंदिर से नवरात्र में परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली पद यात्रा शनिवार को निकाली गई। ज्योंती सहित आसपास के कई गांव के लोग सुबह से ही ज्योंती के शीतला देवी मंदिर परिसर में जमा हो गए। ज्योंती के शीतला देवी मंदिर से डीजे के साथ शुरू हुई पैदल यात्रा ज्योंती, परोंख, नगला पीपल, देवीरोड बाईपास होती हुई मां शीतला देवी मंदिर मैनपुरी पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी साथ रही। पद यात्रा में मां दुर्गा की मूर्ति की झांकी साथ लेकर चले। मैनपुरी के शीतला देवी मंदिर में सामूहिक पूजा करने के बाद अधिकांश श्रद्धालु पैदल ही ज्योंती लौट गए।