फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees took bath in Ganga on Kushgrahani

Agra News: कुशग्रहणी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Sun, 24 Aug 2025 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees took bath in Ganga on Kushgrahani
फोटो14सोरोंजी हरि की पौड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु।संवाद
सोरोंजी। भाद्रपद मास की कुशग्रहणी अमावस्या पर तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली आदि विभिन्न प्रांतों के अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों से श्रद्धालु तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी घाट पर गंगा स्नान को पहुंचे।ब्रह्मुहूर्त से ही हर हर गंगे के जयकारे लगाते हुए हरि की पौड़ी में और लहरा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगास्नान शुरू कर दिया। वहीं, लहरा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा स्नान से पूर्व श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार कराकर तीर्थ पुरोहितों से अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए पूजन अनुष्ठान कराया। तीर्थपुरोहितों व ब्राह्मणों को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराकर श्रद्धालुओं ने दान-दक्षिणा दी। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा की। हरि की पौड़ी के चारों ओर भागीरथी गंगा घाट, लाल घाट, वराह घाट, राजा वाले घाट, श्याम वराह घाट, सोमेश्वर घाट, लक्ष्मण जी घाट, बरी वाले घाट, लठ्ठा वाले घाट आदि सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आईं। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को वस्त्र अनाज आदि का दान किया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया एवं अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि का आशीष मांगा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर गंगा मैया की पैरावनी भी की। श्रद्धालुओं ने बालाजी दरबार, रघुनाथजी, सोमेश्वर दरबार, सिद्ध हनुमान, द्वारिकाधीश, मानस मंदिर, शनि मंदिर, सिद्ध विनायक, राधा कृष्ण, गंगा माता, पंच महा शक्ति आदि मंदिरों में भी दर्शन किए। श्रद्धालु योगमार्ग स्थित संतों के आश्रम महेश दयानंद सोहम आश्रम, प्रेमी बाबा आश्रम, भक्त आश्रम, अमृतानंद आश्रम, कुष्ठ आश्रम, अपना घर आदि आश्रमों में भी पहुंचे जहां संतों के लिए अन्न क्षेत्र का आयोजन किया गया। कुशग्रहणी अमावस्या पर तीर्थपुरोहितो ने जंगलों में जाकर पितृ कार्यों के लिए कुश एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed