फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees in mathura got atrracted on decoration of shreekrishna janmsthan

श्रीकृष्ण जन्मस्थान: ऐसा सजा भगवान का घर कि हर कोई हो गया मोहित

Tue, 15 Aug 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 15 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
devotees in mathura got atrracted on decoration of shreekrishna janmsthan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : amar ujala
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान में लाड़ले कन्हैया के जन्म से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के साथ भगवान के स्वरूप भी मौजूद रहे। जन्मस्थान पर भव्य सजावट देख हर कोई मोहित हो गया|
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम मंगलवार तड़के ही शुरू हो गया था। इस क्रम में सुबह 5:30 बजे भगवान के मंगला दर्शन हुए। इसके बाद सुबह सात बजे अभिषेक के दर्शन हुए।
विज्ञापन


ऐसे में सुबह से ही जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने सुबह आठ बजे बाल भोग दर्शन के बाद 11 बजे भोग के दर्शन किए। इसके बाद पूरे दिन भगवान के दर्शन भक्तों के लिए खुले रहे। शाम को पांच बजे तक लाखों की संख्या में जन्मस्थान पर आए भक्तों ने प्रभु के फल भोग के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 7:45 बजे आरती के दर्शन के बाद आठ बजे भक्तों ने राज भोग के दर्शन किए। इधर सुबह नौ बजे जन्मस्थान के लीलामंच पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। यहां शाम सात बजे से भगवान के जन्म की लीला शुरू हो गई। वहीं शाम को ही शहर में भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सपा नेता शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed