फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees flocked to get a glimpse of Shri Jagannath and touch the rope.

Agra News: श्रीजगन्नाथ की एक झलक और रस्सी छूने को उमड़े श्रद्धालु

Fri, 17 Jul 2026 01:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to get a glimpse of Shri Jagannath and touch the rope.
बल्केश्वर महादेव मंदिर से इस्कॉन की ओर से श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद
आगरा। श्री जगन्नाथ के उड़िया शैली में सजे नंदीघोष रथ से शंखनाद के साथ जैसे ही पट खुलने का संकेत हुआ, हरिबोल के जयकारों संग सैकड़ों भक्त हाथ ऊपर कर नाचने-झूमने लगे। रेशम के धागों से बनी सतरंगी पोशाक, दौना मरुआ की नथ बेसर, गले में तुलसी और वैजयंती माला से शृंगारित श्रीहरि संग बहन सुभद्रा और भाई बलराम के अलौकिक रूप को भक्त एक टक निहारते रहे। कहीं सड़क पर दंडवत प्रणाम करते श्रद्धालु तो कहीं रस्सी को छू लेने की होड़। कहीं झाड़ू लगाकर श्रीहरि के मार्ग स्वच्छ करते तो कहीं भक्ति में झूमते लोग दिखे।
विज्ञापन

कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से बृहस्पतिवार को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत रथयात्रा का आयोजन किया गया। शुभारंभ वृंदावन इस्कॉन के हरिविजय प्रभु एवं इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने आरती उतारकर किया। इस दौरान डीसीपी अभिषेक अग्रवाल भी मौजूद रहे। रथयात्रा महोत्सव में भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र नंदीघोष रथ पर वनभोजी वेश धारण कर नगर भ्रमण के लिए निकले। शंखनाद के साथ जैसे ही भगवान के दर्शन के लिए पट खुले, हरे कृष्ण, हरे राम और हरिबोल से पूरा मार्ग गूंज उठा। खस और जूट से पारंपरिक उड़िया शैली में सजे नंदीघोष रथ और भगवान के अलौकिक शृंगार ने सभी का मन मोह लिया। भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

रथयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर आरती के थाल सजाकर लोग भगवान के आगमन की प्रतीक्षा करते रहे। मृदंग, मंजीरों और ढोल की थाप पर गूंजते संकीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
रथयात्रा में प्रभुपाद, चैतन्य महाप्रभु, राधा-कृष्ण और भगवान नरसिंह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में महिलाएं गोपी वेश और पुरुष ग्वाला वेश में शामिल हुए। कुछ श्रद्धालु पालकी में विराजमान भगवान गौर निताई की झांकी को झुलाते हुए चल रहे थे, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट, अमित गोयल, कामता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अंशु मित्तल, संजीव बंसल, सुधीर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रामू फतेहपुरिया, शैलेश बंसल, दीपक प्रहलाद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय कुकरेजा, विकास बंसल, रमेश यादव, विपिन अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, अंशुल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मीनाक्षी मोहन, मयूरी मित्तल, नीलू सिंघल, स्वाति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed