फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees flock to the gurdwara, causing traffic jams on the highway from morning to evening.

Agra News: गुरुद्वारे पर श्रद्धालुओं का रेला, हाईवे पर सुबह से शाम जाम

Fri, 02 Jan 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees flock to the gurdwara, causing traffic jams on the highway from morning to evening.
गुरूद्वारा गुरु का ताल सर्विस रोड पर जाम मे फंसे वाहन
आगरा। नया साल का पहला दिन मनाने लोग सड़कों पर निकले तो जगह-जगह जाम लग गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल, जीवनी मंडी रोड, यमुना किनारा, रामबाग, फतेहाबाद रोड पर वाहनों की भीड़ से जाम लगने लगा। ताजमहल पार्क पर्यटकों की भीड़ से पुरानी मंडी पर जाम ने सभी को परेशान किया। 5 मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा था।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु का ताल पर सुबह 10 बजे से जाम लगने लगा था। सिकंदरा और आईएसबीटी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके साथ ही सिकंदरा बोदला रोड और हलवाई की बगीची रोड से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ताजमहल देखने आए सैलानियों के सैलाब के कारण हाथी घाट, श्मशान घाट पर भी लंबी लाइन लग गई। खाटू श्याम मंदिर में लोगों की भीड़ की वजह से जीवनी मंडी पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। आंबेडकर पुल, रामबाग, टेढ़ी बगिया, बोड़ला, शाहगंज, रूई की मंडी, शाहगंज बाजार, भगवान टॉकीज पर भी लोगों को जाम ने परेशान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed