{"_id":"6325927e5efc05225251a1c6","slug":"devotees-drowned-in-yamuna-river-at-jugalghat-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हिमाचल के किन्नौर का रहने वाला श्रद्धालु यमुना में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हिमाचल के किन्नौर का रहने वाला श्रद्धालु यमुना में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे
Sat, 17 Sep 2022 02:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:55 PM IST
सार
वृंदावन के जुगलघाट पर एक श्रद्धालु यमुना में डूब गया। पीएसी के गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में जुगलघाट पर स्नान करने गया श्रद्धालु यमुना में डूब गया। गोताखोर के काफी प्रयास के बाद भी युवक का कोई पता नहीं लग सका है। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर का रहने वाला 22 वर्षीय युवक कुलभूषण शनिवार की सुबह मलुक पीठ आश्रम से वृंदावन परिक्रमा करने की कहकर निकला था।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे कुलभूषण जुगलघाट पर यमुना स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने युवक के डूबे जाने की सूचना पुलिस को दी। पीएसी की गोताखोर टीम ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कई घंटों के प्रयास के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
आश्रम के नारायणदास के अनुसार कुलभूषण करीब पंद्रह दिन पहले ही आश्रम में रहने आया था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पीएसी के गोताखोर यमुना में युवक की तलाश कर रहे हैं। शाम तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन