फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devendra from kasganj

प्रेमिका ने बुझा दिया परिवार का इकलौता चिराग, परिजनों का बुरा हाल

Fri, 26 Mar 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
devendra from kasganj
प्रेमी की शादी तय होने से नाराज प्रेमिका द्वारा आगरा में की गई हत्या के बाद शव कासगंज के सहावर क्षेत्र के गांव बाहपुर में पहुंचा तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोकाकुल माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

बाहपुर निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र राजपूत आगरा के हरिपर्वत क्षेत्र स्थित लाल पैथ लैब पर सहायक पद पर तैनात था। पांच बहनों के बीच देवेंद्र इकलौता भाई था। बृहस्पतिवार की देर रात मृतक का शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। पूरे ही गांव में शोक का माहौल था। परिवार का इकलौता चिराग बुझ जाने के कारण परिजनों का बुरा हाल था। परिजन हत्यारोपी प्रेमिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गांव के आस पास के ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। शुक्रवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सुनहरे भविष्य की तलाश में गया था देवेंद्र
देवेंद्र ने लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया था। वह चिकित्सा क्षेत्र में बचपन से ही रुचि रखता था। सुनहरे भविष्य की तलाश में वह आगरा गया था और पिछले 8 साल से लाल पैथ लैब पर सहायक के पद पर कार्य कर रहा था। परिवार के लोग भी इकलौते बेटे से सुनहरे भविष्य के तमाम सपने संजो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाड़ले की हत्यारोपी को मिले सख्त सजा
देवेंद्र की मां कुसमा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मां ने मांग उठाई है कि हत्यारोपी सोनम को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मां का आरोप है कि सोनम ने पंखा सही कराने के बहाने घर बुलाया था और फिर तेजाब डालकर हत्या कर दी। मेरा लाड़ला होनहार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed