फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Development work will be done in wards with Rs 21 crores

Agra News: वार्डों में 21 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sat, 18 Jan 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in wards with Rs 21 crores
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सदस्यों से क्षेत्र की समस्याओं को सुनती अध्यक्ष रतनेश कश्यप व मंच
कासगंज। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। 35 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित किया गया। बजट में 21 करोड़ रुपये से सार्वजनिक निर्माण, मरम्मत व विकास के कार्य कराने का प्रावधान किया गया। नए निर्माण में सडक़, नाली, खरंजा, पुलिया आदि के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। बैठक की शुरुआत में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह ने बैठक के एजेंडा के बिंदु सदन के समक्ष रखे। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से वर्ष 2025-26 की मूल आय व्यय का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। 350868853.46 रुपये का यह बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। मेले और प्रदर्शनी के लिए 49 लाख रुपये का प्रावधान किया गया। निर्माण, मरम्मत व विकास कार्यों के लिए 21.62 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। जिसमें सडक़, नाली, खरंजा, पुलिया आदि का निर्माण किया जाएगा। जिला निधि से निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला पंचायत सदस्यों से निर्माण, मरम्मत आदि के कार्य के लिए 31 जनवरी तक निर्माण संबंधी प्रस्ताव मांगे गए हैं। इन प्रस्तावों को समीक्षा के बाद कार्य योजना में शामिल किया जाएगा। सर्वसम्मत रूप से बजट पारित किया गया। जिला पंचायत सदस्यों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने जिला पंचायत सदस्यों को भरोसा दिया कि जिला पंचायत पूर्व की तरह से ही बिना भेदभाव के विकास के कार्य वार्डों में कराएगी। जिससे जनता की समस्या का अधिक से अधिक समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed