{"_id":"67d9a9e5e05faf9821054dd1","slug":"development-work-is-being-done-for-gangaur-fair-nagar-ayukt-found-garbage-during-inspection-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गणगौर मेले के लिए कराए जा रहे विकास कार्य, निरीक्षण में नगरायुक्त को मिली गंदगी; लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गणगौर मेले के लिए कराए जा रहे विकास कार्य, निरीक्षण में नगरायुक्त को मिली गंदगी; लगाई फटकार
Wed, 19 Mar 2025 12:39 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:39 AM IST
सार
गोकुलपुरा में प्राचीन गणगौर मेला का आयोजन किया जाता है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंगलवार को नगरायुक्त ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दाैरान दिशा-निर्देश देते नगरायुक्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने मंगलवार को गोकुलपुरा में प्राचीन गणगौर मेले के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। मेले से पूर्व कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए। गोकुलपुरा रोड पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
गणगौर शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर टेलीकॉम कंपनियों एवं टोरंट पावर की अव्यवस्थित केबलों को हटवाने के निर्देश सहायक अभियंता निर्माण को दिए। प्राचीन बिहारीजी मंदिर प्रांगण और मंदिर के निकट बालमुकुंद गली के निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने को कहा।
किदवई पार्क में पेंट कराने एवं ग्रिल लगाने के निर्देश दिए। बोदला सिकंदरा मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान और आवास विकास क्षेत्र में नाले, नालियों से निकाली गई सिल्ट का उठान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, पार्षद प्रतिनिधि राजेश प्रजापति, रामकुमार वर्मा, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजामंडी से हटवाए अतिक्रमण
नगर निगम प्रवर्तन दल ने मंगलवार को राजामंडी बाजार में फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाया। नगर आयुक्त के दरियानाथ मंदिर पहुंचने की जानकारी होने पर निगम की टीम ने दुकानों के बाहर लगाए काउंटर और सामान को हटवाया। अतिक्रमण से पूरे दिन जाम लगा रहता है।