{"_id":"5b5733914f1c1b572f8b63e7","slug":"develop-soron-as-tirth-sthal-like-ayodhya-mathura-and-kashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या, मथुरा और काशी की तर्ज पर होगा इस तीर्थ नगरी का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या, मथुरा और काशी की तर्ज पर होगा इस तीर्थ नगरी का विकास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
सोरों में हरि की पौड़ी की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थ नगरी सोरों का विकास अयोध्या, मथुरा, काशी, चित्रकूट की तर्ज पर करने की घोषणा की है। इसके बाद मुख्यमंत्री के सचिव ने मंगलवार को जिलाधिकारी से फोन पर डीपीआर की प्रगति के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को एटा आगमन के दौरान सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से सोरों के लोगों में खुशी का आलम बन गया है।
एक सवाल लोगों के जहन में था कि मुख्यमंत्री ने तीर्थ स्थल के रूप में विकास की बात क्यों नहीं कही, लेकिन सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह स्थिति भी स्पष्ट हो गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने तीर्थ नगरी और पर्यटन स्थल पर बात की तो उन्होंने कहा कि हमने सोरों को तीर्थस्थल के रूप में विकास कराने का निर्णय लिया है। अयोध्या, मथुरा, काशी और चित्रकूट की तर्ज पर ही विकास कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री के सचिव ने ली जानकारी
मुख्यमंत्री की इस घोषणा को लेकर शासन और प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार तीर्थनगरी सोरों के संदर्भ में काम कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अगस्त या सितंबर में मुख्यमंत्री डीपीआर तैयार होने के बाद विधिवत इसकी घोषणा करेंगे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री के सचिव ने जिलाधिकारी आरपी सिंह से फोन करके डीपीआर की प्रगति के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के सचिव ने टेलीफोन पर डीपीआर की प्रगति के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि डीपीआर का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्धारित समय के भीतर इसे तैयार कर लिया जाएगा।

तीर्थनगरी आएंगे मुख्यमंत्री
भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीर्थनगरी सोरों का विकास अयोध्या, मथुरा, काशी की तर्ज पर कराने का निर्णय लिया है। डीपीआर तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री स्वयं तीर्थनगरी में आकर इसकी घोषणा करेंगे।
जिले के विकास के लिए अन्य घोषणाएं भी होंगी। मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की लगातार जनसभाएं और रैली हो रही हैं। जिसमें अनुमान से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंच रही है।