फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dev Deepawali: Temples lit up with the light of diyas

देव दीपावली : दीयों की रोशनी से जगमग हुए मंदिर

Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali: Temples lit up with the light of diyas
सोरोंजी में देव दीपावली पर्व पर दीपमाला से सजाई गई हरिकी पौड़ी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। देव दीपावली पर्व शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। दीयों एवं बिजली की झालरों की रोशनी से मंदिर जगमगा हो उठे। घरों पर आकर्षक दीपमालिका सजाई गईं। बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। सुबह से ही लोगों ने पर्व मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी। घरों और मंदिरों की साफ सफाई कराई गई। सांझ ढलने के साथ ही लोगों ने सजावट शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर के प्रभु पार्क स्थित भगवान गणेश मंदिर, माता चामुंडा मंदिर, माता संतोषी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर सहित सभी मंदिरों को दीपक, बिजली की झालरों आदि से सजाया गया। ठंडी सड़क स्थित माता चामुंडा मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके अलावा शहर के सभी अन्य प्रमुख मंदिरों को भी सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देवों के दर्शन किए। वहीं वृद्धाश्रम को सजाया गया।
विज्ञापन

हरि की पौड़ी घाट सजाया
सोरोंजी। तीर्थ नगरी सोरोंजी में देव दीपावली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हरि की पौड़ी घाट रंगोली बनाकर दीप मलिकाओं एवं बिजली की झालरों से सजाया गया। तीर्थ नगरी के मंदिरों एवं घरों पर भी साज सज्जा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोधेश्वर मंदिर साक्षी धाम जलीलपुर पर हुआ कार्यक्रम
सिढपुरा। लोधेश्वर मंदिर साक्षी धाम जलीलपुर पर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर देव दीपावली पर्व मनाया गया। दक्षिणेश्वर पंचमुखी हनुमान की 108 दीपों से आरती की मंदिर पर 1008 दीपों से सहस्त्र अर्चन किया गया। मुख्य पुजारी प्रमोद गुरुजी, गुड्डू सिंह, धीरज चतुर्वेदी, अवनीश गुप्ता, रवि गुप्ता, योगेश श्रीवास्तव, लल्लू यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

कासगंज में देव दीपावली पर दीपमाला से सजाया गया चामुण्डा माता मंदिर ।

कासगंज में देव दीपावली पर दीपमाला से सजाया गया चामुण्डा माता मंदिर ।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed